तेल और गैस    

 पिछले , लगभग दो सदियों से, यूरेशिया मध्यएशिया , राजनैतिक और सामरिक प्रभुत्व पाने के लिए , विश्व की सभी अग्रणी शक्तियों का अखाड़ा रहा है | पहले अठारवी और उन्नीसवीं सदी मे खेल , जिसे इतिहासकारों ने “ग्रेट गेम” का नाम दिया, तत्कालीन अग्रणी शक्ति ब्रिटेन और अपने साम्राज्य का विस्तार फैलाते हुए , जार द्वारा शासित, रूस के बीच हुआ | संघर्ष के केन्द्र मे था , समुद्री जल मार्गों पर नियंत्रण | पिछले दो दशकों से खेल का दूसरा संस्करण , गेट ग्रेम पार्ट-2, शुरू हो गया है | खिलाड़ियों मे एक पुराना रूस तो है ही , आज अमेरिका, चीन , ईरान , मध्यएशिया के सभी देश , कजाकस्तान , उजबेकिस्तान अजरबैजान , तुर्कमानिस्तान , अफगानिस्तान, पाकिस्तान आदि हैं | संधर्ष के केन्द्र मे है , कैस्पियन सागर तथा मध्यएशिया के देशों में तेल और गैस को विशाल भंडार की खोज और उसके निकास के लिए पाइपलाइनों के निर्माण की  होड़ | 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *